लूट के आरोपित दोनों कर्मचारियों पर गिरेगी गाज होंगे बर्खास्त

किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों से हुई लूट के मामले में पकड़े गए दोनों कर्मचारियों को बोर्ड करेगा बर्खास्त

दैनिक राईट बुलेटिन झबरेडा

15 जून को झबरेड़ा स्थित समिति कार्यालय से कैश लेकर गए कर्मचारियों से 22.76 लाख रुपये की लूट हो गई। इसके बाद पुलिस ने समिति के दो कर्मचारियों आशु कुमार एवं सन्नी चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 16 जून को समिति के बोर्ड ने दोनों आरोपित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। अब उनकी बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के सचिव तलवार सिंह ने बताया कि इस संबंध में बोर्ड बैठक कर जल्द निर्णय लिया जाएगा। वहीं 15 जून की शाम से समिति में वसूली बंद है। कर्मचारी डरे हुए हैं। इस संबंध में जिला सहायक निबंधक सहकारिता मान सिंह सैनी ने बताया कि जल्द ही समिति को कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। जल्द ही वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बताया कि कैश की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *